एजेंसी न्यूज

America: विस्कॉन्सिन के मॉल में गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल

उत्तर विस्कॉन्सिन के एक मॉल में रविवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर एक संदिग्ध फरार हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गया.

America: विस्कॉन्सिन के मॉल में गोलीबारी में एक की मौत, एक घायल
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits-IANS)

ग्रेंड शूट (अमेरिका), 1 फरवरी : उत्तर विस्कॉन्सिन (Wisconsin) के एक मॉल में रविवार को गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर एक संदिग्ध फरार हो गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य मामूली रूप से घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना के बाद रविवार अपराह्न 3.30 बजे के आसपास ग्रेंड शूट के फॉक्स रिवर मॉल में पहुंची.

अज्ञात हमलावर को रविवार देर रात तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका था. ग्रेंड शूट के पुलिस अधिकारी ट्रेविस वास ने मृतक और घायल में से किसी की पहचान जाहिर नहीं की है. यह भी पढ़ें : American Journalist Daniel Pearl Murder Case: डेनियल पर्ल के हत्यारे की रिहाई के आदेश पर भड़का अमेरिका

उन्होंने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया था. पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है और सुराग जुटा रही है. घटना के पीछे की वजह भी सार्वजनिक नहीं हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2021 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).