उत्तर कोरिया ने कोविड-19 लहर के बीच एक और बीमारी फैलने की सूचना दी
आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजंसी के अनुसार, आंत्र महामारी से दक्षिण-पश्चिमी हेजू शहर में कितने लोग संक्रमित हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. हालांकि, एजेंसी ने बीमारी का नाम नहीं बताया, लेकिन आंतों की बीमारियां जैसे- टाइफाइड, पेचिश और हैजा जो कि दूषित भोजन, पानी में कीटाणुओं, संक्रमित लोगों के मल के संपर्क में आने के कारण होती हैं उसे 'एंटेरिक' कहते हैं.

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम ने अपने परिवार के भंडार से दवाओं का दान किया. देश के प्रमुख अखबार रोडोंग सिनमुन ने मुख्य पृष्ठ पर किम और उनकी पत्नी री सोल जू की दवा को देखते हुए एक तस्वीर छापी. अखबार का कहना था कि दवाओं को दंपत्ति ने दान किया था.
डीपीआरकेहेल्थडॉटओआरजी के अहं क्यूंग-सु ने कहा, “उत्तर कोरिया में खसरा या टाइफाइड का प्रकोप असामान्य नहीं है. मुझे लगता है कि यह सच है कि वहां एक संक्रामक बीमारी का प्रकोप है, लेकिन उत्तर कोरिया इसका उपयोग इस बात पर जोर देने के अवसर के रूप में कर रहा है कि किम अपने लोगों की देखभाल कर रहे हैं."
उन्होंने कहा कि यह चिकित्सा की तुलना में एक राजनीतिक संदेश की तरह है. केसीएनए ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के 26 लाख लोगों में से 45 लाख से अधिक लोग बुखार के कारण बीमार पड़ गए हैं और 73 की मौत हो गयी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2022 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).