UAE में प्रवासी भारतीय ने बनाया सबसे बड़ा ग्रीटिंग कार्ड, रिकॉर्ड कायम

दुबई स्थित एक प्रवासी भारतीय ने शनिवार को सबसे बड़े 'पॉप अप ग्रीटिंग्स कार्ड' के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रामकुमार सारंगपााणि वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड धारक हैं और यह उनका 19वां विश्व रिकॉर्ड है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

दुबई स्थित एक प्रवासी भारतीय ने शनिवार को सबसे बड़े 'पॉप अप ग्रीटिंग्स कार्ड' के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रामकुमार सारंगपााणि वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सबसे अधिक गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड धारक हैं और यह उनका 19वां विश्व रिकॉर्ड है. सारंगपााणि का ग्रीटिंग कार्ड आम पॉप अप ग्रीटिंग कार्ड से 100 गुना बड़ा है और इसमें यूएई के उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ ही दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतौम के चित्रों का एक कोलाज भी है, जो दुबई स्थित कलाकार अकबर साहेब का बनाया हुआ है.

इसका 8.20 वर्ग मीटर का क्लोजड सरफेस एरिया है, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड हांगकांग निवासी का था, जिन्होंने 6.729 वर्ग मीटर क्लोजड सरफेस एरिया में ग्रीटिंग बनाकर रिकॉर्ड बनाया था. अब भारतीय मूल के यूएई निवासी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें- Dubai New Year 2021 Fireworks at Burj Khalifa: नये साल के स्वागत में जगमगाया दुबई का बुर्ज खलीफा, देखें लाइव आतिशबाजी के खास वीडियो

कार्ड को नुमिसबिंग आर्ट गैलरी, दोहा केंद्र, अल मकतूम रोड पर प्रदर्शित किया जाएगा और इसके साथ ही सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक ग्रीटिंग्स कार्ड भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिसे यूएई के 49वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. यह प्रदर्शनी 4 से 18 जनवरी तक 15 दिनों के लिए होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड