Nobel Prize 2022: Svante Pääbo को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए मिला नोबेल प्राइज
Svante Pääbo

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वंते पाबो (Svante Pääbo) को फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिए नोबेल प्राइज (Nobel Prize) से सम्मानित किया गया है. विलुप्त होमिनिन और मानव विकास के जीनोम से संबंधित उनकी खोजों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया है. स्वंते पाबो एक स्वीडिश जेनेटिस्ट (Geneticist) हैं जो विकासवादी आनुवंशिकी के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं. ये पुरस्कार स्वीडन के करोलिंस्का संस्थान की नोबेल असेंबली द्वारा प्रदान किया जाता है.