Nimisha Priya Death Sentence Cancelled: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द; परिवार को बड़ी राहत

केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक हत्या के मामले में दी गई मौत की सजा रद्द कर दी गई है, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है.

(Photo Credits Twitter)

Nimisha Priya Death Sentence Cancelled: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को यमन में एक हत्या के मामले में दी गई मौत की सजा रद्द कर दी गई है, जिससे उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है. यह जानकारी भारत के ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने एक बयान जारी कर दी.

बयान में कहा गया

बयान में कहा गया है कि निमिषा प्रिया की वह फांसी की सजा, जिसे पहले अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, अब पूरी तरह से रद्द कर दी गई है. सना (यमन) में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया. ग्रैंड मुफ्ती के हस्तक्षेप के बाद यह संभव हो पाया है, जिसे भारत के लिए एक बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. VIDEO: कौन हैं ‘ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया’? जिनके प्रयासों से यमन में रुकी भारतीय नर्स Nimisha Priya की फांसी, जानें Abubakar Musliyar के बारे में सबकुछ

क्या है पूरा मामला?

निमिषा प्रिया पर आरोप है कि उन्होंने अपने यमनी बिजनेस पार्टनर की हत्या कर दी थी और उसके बाद शव के टुकड़े कर दिए थे.

इसके बाद भारतीय दूतावास, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रैंड मुफ्ती के नेतृत्व में लगातार प्रयास होते रहे. पहले फांसी की सजा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, लेकिन अब यमन की अदालत में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद सजा को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

परिवार को बड़ी राहत

निमिषा प्रिया के परिवार और भारत में उनके समर्थन में सक्रिय संगठनों के लिए यह एक बड़ी राहत और न्याय की दिशा में सकारात्मक कदम है. अब आगे की प्रक्रिया में भारत सरकार द्वारा उनकी सुरक्षित वापसी की कोशिशें की जाएंगी.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा तीसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

\