प्रधानमंत्री गठबंधन बनाने में नाकाम, फिर होंगे यहां चुनाव
इजराइल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई नामित प्रधानमंत्री सरकार गठन नहीं कर पाया है. नेतन्याहू ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में रिकॉर्ड पांचवीं बार उल्लेखनीय जीत हासिल की थी, लेकिन वे एक सैन्य विधेयक को लेकर गतिरोध के कारण गठबंधन करने में नाकाम रहे.
यरूशलम: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आधी रात की समय सीमा से पहले गठबंधन सरकार गठित करने में नाकाम रहे जिसके बाद इजराइली सांसदों ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए संसद को भंग करने के पक्ष में मतदान किया. सांसदों के इस कदम के बाद अब 17 सितंबर को फिर से आम चुनाव कराए जाएंगे. इजराइली सांसद छह सप्ताह पहले ही निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 21वीं नेसेट (इजराइली संसद) को भंग करने के पक्ष में 45 के मुकाबले 74 मतों से मतदान किया.
इजराइल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई नामित प्रधानमंत्री सरकार गठन नहीं कर पाया है. नेतन्याहू ने नौ अप्रैल को हुए चुनाव में रिकॉर्ड पांचवीं बार उल्लेखनीय जीत हासिल की थी, लेकिन वे एक सैन्य विधेयक को लेकर गतिरोध के कारण गठबंधन करने में नाकाम रहे.
संबंधित खबरें
Benjamin Netanyahu Death Rumours: बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो, छिड़ा विवाद; नेटिज़न्स बोले- 'AI-Generated'है
फैक्ट चेक: क्या इजरायल ने भारतीय पत्रकार Aditya Raj Kaul को किया गिरफ्तार? जानें वायरल दावे की सच्चाई
Netanyahu Death News: क्या ईरान के हमले में मारे गए बेंजामिन नेतन्याहू? अफवाहों के बीच इजरायली PMO ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रधानमंत्री पूरी तरह सुरक्षित
Missile Threat: दुबई के लोगों को फोन पर मिला संभावित मिसाइल खतरे का अलर्ट, सुरक्षा के लिए उठाए गए सख्त कदम
\