China: चीन में कई वाहन एक दूसरे से टकराए, 16 की मौत
चीन के हुनान प्रांत में कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी. शाम करीब 5 बजे कुल 49 वाहन एक दूसरे से टकरा गए.
बीजिंग, 5 फरवरी : चीन (China) के हुनान प्रांत में कई वाहन एक दूसरे से टकरा गए जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी. शाम करीब 5 बजे कुल 49 वाहन एक दूसरे से टकरा गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हुनान प्रांत के राजमार्ग यातायात पुलिस विभाग के अनुसार शनिवार को एक्सप्रेसवे पर ये हादसा हुआ.
दुर्घटनाओं में 66 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से आठ गंभीर रूप से घायल हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. यह भी पढ़ें : मुशर्रफ का पार्थिव शरीर पाकिस्तान लाया जाएगा: खबर
हादसे की जांच चल रही है. आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर एक कार्य दल भेजा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

