बेरहम मां-बाप ने हैवानियत की सारी हदों को किया पार, 4 महीने के बच्चे की तोड़ी 28 हड्डियां, पहुंचे जेल
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना इंग्लैंड के एसेक्स शहर से आई है. जहां बेरहम मां और बाप दोंनों लोगों ने मिलकर अपने चार साल के बच्चे को पीट- पीट कर उसके शरीर के 28 हड्डियां को तोड़ डाला.
लंदन: इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना इंग्लैंड (England) के एसेक्स शहर से आई है. जहां बेरहम मां और बाप (Mother & Father) दोंनों लोगों ने मिलकर अपने चार साल के बच्चे को पीट- पीट कर उसके शरीर के 28 हड्डियां को तोड़ डाला. इन दोनों बेरहम पति-पत्नी में महिला का नाम एलेक्सेंड्रा कोपिनस्का और पुरुष का नाम एडम जेनडर्जेक है. मामला पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद पुलिस ने बच्चे के साथ किए गए इस क्रूरत को लेकर दोनों को गिरफ्तार किया.
दरअसल बच्चे के साथ हैवानियत करने का ये मामला तब सामने आया. जब बेरहम मां-बाप दोनों लोगों ने बच्चे के फैक्चर एक हाथ का ब्राइटन के रॉयल एलेक्सेंडर चिल्ड्रनअस्पताल (Royal Alexandra Children's Hospital) में इलाज करवाने गए थे. जहां अस्तपाल के स्टाफ ने बच्चे के हाथ ही नहीं पूरे शरीर का एक्सरे किया, जिसकी रिपोर्ट देख उनके होश उड़ गए. डॉक्टरों ने बच्चे के शरीर पर कुल 28 फ्रैक्चर देखे. बच्चे की पसलियां, घुटने और टखने में फ्रैक्चर थे. जब मां-बाप से फ्रैक्चर के बारे में पूछा गया तो वो इसका कोई जवाब नहीं दे सके. यह भी पढ़े: दिल दहला देनेवाला Video: चाय में अधिक चायपत्ती डालने पर नाबालिग नौकरानी को बेरहमी से पीटा
एक्सरे रिपोर्ट में बच्चे के साथ हुए इस हैवानियत की सूचना अस्पताल ने पुलिस को दिया. पुलिस के पूछताछ में मालूम पड़ा कि पति- पत्नी दोनों लोगों ने इस मासूम के साथ 4 से 6 हफ्ते पहले पिटाई की थी. जिसमें उसके शरीर की कुल 28 हड्डियां टूट गई. पूछताछ में इस बात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने पति- पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया. मामला कोर्ट पहुंचने के बाद दोनों के इस क्रूरत भरी हरकत को सुनकर कोर्ट के जज भी सिहर उठे और दोनों की इस क्रूरत को लेकर आठ साल की सजा सुनाया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

