विदेश

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बाद अब कैलिफोर्निया में भारत-अमेरिका में होगी टू प्लस टू बैठक

भारत और पाकिस्तान में बढ़े हुए तनाव के बीच अमेरिका भारत के साथ कैलिफोर्निया में बृहस्पतिवार को टू प्लस टू वार्ता से संबंधित बैठक करने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस बैठक का मकसद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है.मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझे उद्देश्य पर चर्चा करेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े हुए तनाव के बाद अब कैलिफोर्निया में भारत-अमेरिका में होगी टू प्लस टू बैठक
भारत और अमेरिका (Photo Credits : File Photo)

वॉशिंगटन : भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) में बढ़े हुए तनाव के बीच अमेरिका (America) भारत के साथ कैलिफोर्निया में बृहस्पतिवार को टू प्लस टू (2+2) वार्ता से संबंधित बैठक करने जा रहा है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस बैठक का मकसद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है.

मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझे उद्देश्य पर चर्चा के साथ ही अहम राजनयिक तथा सुरक्षा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच मंत्री स्तर की अगली टू प्लस टू बैठक की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

यह भी पढ़ें : अमेरिका का खुलासा, कहा- भारत ने कभी नहीं बताया की वह कश्मीर से धारा 370 को करेगा खत्म

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स और हिंद-प्रशांत मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रेंडल स्कराइवर संयुक्त तौर पर करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).