Tesla Protest: अमेरिका में एलन मस्क का भारी विरोध! प्रदर्शनकारियों ने जलाए टेस्ला के चार्जिंग स्टेशन, शोरूम पर भी किया हमला (Watch Video)
अमेरिका में टेस्ला और उसके मालिक एलन मस्क के खिलाफ विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है. बीते हफ्ते देश के कई हिस्सों में टेस्ला डीलरशिप और चार्जिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया. बोस्टन में टेस्ला के कई चार्जिंग स्टेशनों में आग लगा दी गई.
Tesla Protest: अमेरिका में टेस्ला और उसके मालिक एलन मस्क के खिलाफ विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है. बीते हफ्ते देश के कई हिस्सों में टेस्ला डीलरशिप और चार्जिंग स्टेशनों को निशाना बनाया गया. deccanherald.com की रिपोर्ट के मुताबिक, बोस्टन में टेस्ला के कई चार्जिंग स्टेशनों में आग लगा दी गई. ओरेगॉन के एक टेस्ला डीलरशिप पर गोलीबारी हुई.
वहीं, न्यूयॉर्क के लोअर मैनहट्टन में शनिवार को टेस्ला शोरूम के बाहर प्रदर्शन हुआ, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.
ये भी पढें: Tesla Showroom Mumbai: मुंबई में टेस्ला का धमाकेदार आगाज, BKC में खुलेगा पहला शोरूम, अगला टारगेट दिल्ली
अमेरिका में टेस्ला के खिलाफ बढ़ा गुस्सा
#ElonMusk की DOGE से नाराज़ प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार कंपनी #Tesla के शोरूम पर हमला किया। ये तस्वीरें न्यू यॉर्क के मैनहैटन के टेस्ला शोरूम पर हमला करनेवाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की हैं। मस्क की नियुक्ति के बाद अमेरिका में टेस्ला के 11 शोरूम को निशाना बनाया है… pic.twitter.com/LZ1wFFRCzC
— Kadambini Sharma (@SharmaKadambini) March 9, 2025
क्यों बढ़ा मस्क के खिलाफ गुस्सा?
यह विरोध तब बढ़ा जब एलन मस्क को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में एक वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया.ट्रंप के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सरकारी खर्चों में कटौती की योजना बनाई, जिससे कई विभागों पर असर पड़ा. मस्क ने इस योजना का समर्थन किया, जिसे उन्होंने "डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी" नाम दिया. इसके बाद मस्क के खिलाफ जनता का गुस्सा भड़क गया.
न्यूयॉर्क में प्रदर्शन और गिरफ्तारियां
बीते शनिवार को न्यूयॉर्क के वेस्ट विलेज इलाके में टेस्ला शोरूम के बाहर प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए. कुछ लोगों ने शोरूम के अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. इससे पहले गुरुवार को ओरेगॉन के टाइगार्ड में एक टेस्ला डीलरशिप पर सात गोलियां चलाई गईं. इस घटना में तीन गाड़ियां और एक शोरूम की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
वहीं, सोमवार को बोस्टन के पास एक शॉपिंग सेंटर में टेस्ला के सात चार्जिंग स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने इसे जानबूझकर किया गया हमला बताया है.
यूरोप तक पहुंचा विरोध
टेस्ला के खिलाफ गुस्सा सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं रहा. जर्मनी के बर्लिन में टेस्ला फैक्ट्री के निर्माण स्थल पर कई जगह आग लगाई गई, जिसे पुलिस ने साजिशन किया गया हमला बताया. फ्रांस के टूलूज शहर में भी दर्जनों टेस्ला कारों को आग के हवाले कर दिया गया.
टेस्ला ने साधी चुप्पी
टेस्ला ने अभी तक इन घटनाओं पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा, "दूसरों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना फ्री स्पीच नहीं है!"
अमेरिका में मस्क और टेस्ला के खिलाफ बढ़ता विरोध क्या कोई बड़ी मुहिम का हिस्सा है, या ये सिर्फ जनता की नाराजगी है? यह देखने वाली बात होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

