पाकिस्तान: चौधरी शुगर मिल्स मामले में मरियम नवाज को लाहौर हाईकोर्ट से मिली जमानत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को चौधरी शुगर मिल्स केस में जमानत मिल गई है. पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट ने सोमवार को विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज की जमानत मंजूर कर ली. न्यायमूर्ति अली बकर नजफी और न्यायमूर्ति सरदार अहमद नईम की पीठ ने मरियम नवाज की जमानत अर्जी मंजूर की.

मरियम नवाज (Photo Credits: ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) की बेटी मरियम नवाज (Maryam Nawaz) को चौधरी शुगर मिल्स केस (Chaudhry Sugar Mills Case) में जमानत मिल गई है. पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट (Lahore High Court) ने सोमवार को विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज की जमानत मंजूर कर ली. न्यायमूर्ति अली बकर नजफी (Justice Ali Baqar Najafi) और न्यायमूर्ति सरदार अहमद नईम (Justice Sardar Ahmad Naeem) की पीठ ने मरियम नवाज की जमानत अर्जी मंजूर की.

45 वर्षीय मरियम नवाज के वकील और राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) के अधिकारी भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद थे. बता दें कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने मुख्य रूप से मरियम नवाज पर चौधरी शुगर मिल्स (सीएसएम) के मुख्य शेयरधारक होने के कारण भारी मात्रा में निवेश के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और मरियम नवाज को अस्पताल में साथ रखने को लेकर पाक पीएम इमरान खान ने दिए निर्देश.

राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के मुताबिक, मरियम नवाज 1992-93 की अवधि के दौरान कुछ विदेशियों की मदद से  मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थीं, जब नवाज शरीफ प्रधानमंत्री थे. उल्लेखनीय है कि मरियम नवाज को इसी साल मई महीने में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का उपाध्यक्ष बनाया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड