VIRAL VIDEO: अमेरिका के न्यूयॉर्क सबवे में दिखा अजीब नजारा, जिंदा कॉकरोच वाली जैकेट पहनकर मेट्रो पहुंचा शख्स; देखकर लोग हैरान

न्यूयॉर्क सिटी के सबवे में हाल ही में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद यात्रियों को हैरान कर दिया। एक व्यक्ति को सबवे प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी पफर जैकेट पहने देखा गया, जिसके पारदर्शी कंपार्टमेंट्स (transparent compartments) के अंदर कई जिंदा कॉकरोच घूम रहे थे.

(Photo Credits Instagram)

 VIRAL VIDEO: न्यूयॉर्क सिटी के सबवे में हाल ही में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने वहां मौजूद यात्रियों को हैरान कर दिया। एक व्यक्ति को सबवे प्लेटफॉर्म पर एक ऐसी पफर जैकेट पहने देखा गया, जिसके पारदर्शी कंपार्टमेंट्स (transparent compartments) के अंदर कई जिंदा कॉकरोच (Cockroach)  घूम रहे थे. जैकेट के अंदर कीड़ों को स्पष्ट रूप से हिलते-डुलते देख आसपास के लोग असहज नजर आए, जबकि कई यात्रियों ने इस असामान्य दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने एक ओवरसाइज्ड जैकेट पहनी हुई है, जिसके अलग-अलग हिस्सों में जीवित कॉकरोच कैद हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिस पर इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं.  यह भी पढ़े: VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान

न्यूयॉर्क में कॉकरोच वाली जैकेट पहन मेट्रो स्टेशन पहुंचा शख्स

क्या था इसके पीछे का उद्देश्य?

जांच करने पर पता चला कि यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि 'अनकॉमन एनवाई' (Uncommon NY) नामक एक स्ट्रीटवियर ब्रांड द्वारा किया गया एक सोचा-समझा मार्केटिंग स्टंट था. इस जैकेट को 'रोचकोट' (Roachcoat) नाम दिया गया है। यह ब्रांड अपने फैशन, प्रदर्शन और मार्केटिंग के अनोखे मिश्रण के लिए जाना जाता है.

इस जैकेट में जिन कीड़ों का उपयोग किया गया है, वे 'मेडागास्कर हिसिंग कॉकरोच' (Madagascar Hissing Cockroach) प्रजाति के हैं. ये कीड़े अक्सर फिल्मों, शैक्षणिक प्रदर्शनों और पालतू जानवर के रूप में उपयोग किए जाते हैं, क्योंकि ये मनुष्यों के लिए तुलनात्मक रूप से कम जोखिम भरे माने जाते हैं.

न्यूयॉर्क निक्स टीम से जुड़ा है कनेक्शन

इस अनोखे कॉन्सेप्ट के पीछे खेल जगत से जुड़ा एक दिलचस्प संदर्भ भी है। हाल ही में NBA सीजन के दौरान न्यूयॉर्क निक्स (New York Knicks) बास्केटबॉल टीम की तुलना 'कॉकरोच' से की गई थी, जिसका अर्थ यह था कि यह टीम जुझारू है और आसानी से हार नहीं मानती। ब्रांड ने इसी जुझारूपन को एक प्रतीक के रूप में अपनाते हुए 'न्यूयॉर्क कॉकरोच' (New York Cockroaches) थीम के साथ इस जैकेट को पेश किया।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ लोगों ने ब्रांड की क्रिएटिविटी और बोल्ड फैशन सेंस की सराहना की है, वहीं कई अन्य ने इसे 'असहज करने वाला' और 'विचित्र' बताया है. हालांकि, ब्रांड अपने इस स्टंट के माध्यम से लोगों का ध्यान खींचने में पूरी तरह सफल रहा है.

Share Now