कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने वाले मलेशिया के PM महातिर मोहम्मद का इस्तीफा, 2018 के आम चुनाव में जीत के बाद चुने गए थे पीएम
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा देश के सुल्तान को सौंप दिया
कुआलालंपुर: मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद (Mahathir Mohamad) ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा देश के सुल्तान को सौंप दिया. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के हवाले से कहा, "महातिर मोहम्मद ने आज मलेशिया के प्रधानमंत्री पद से अपना इस्तीफा भेज दिया. 94 वर्षीय प्रधानमंत्री का फैसला रविवार को यह जानकारी सामने आने के बाद आया कि उनकी पार्टी एक नई सरकार बनाने की योजना बना रही है, जिसमें उनके उत्तराधिकारी और पीपुल्स जस्टिस पार्टी (पीकेआर) के अध्यक्ष अनवर इब्राहिम बाहर होंगे.
इससे पहले, सोमवार को उपप्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल और अनवर इब्राहिम ने महातिर से उनके निजी आवास पर मुलाकात की. यह भी पढ़े: जाकिर नाइक को पनाह देना पड़ा भारी? मलेशियाई PM महातिर मोहम्मद ने भारत के लिए कही ये बड़ी बात
पाकतान हरपन, या एलायंस ऑफ होप गठबंधन की मई 2018 में आम चुनाव में जीत के बाद महातिर प्रधानमंत्री के रूप में लौटे थे. वह गठबंधन के चार घटक दलों में से एक, पार्टी प्रीबूमि बेर्सटू मलेशिया (पीपीबीएम) के अध्यक्ष भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2020 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

