महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि: पाकिस्तान ने 463 भारतीय को जारी किया वीजा
पाकिस्तान ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के लिए 463 भारतीय का वीजा जारी किया. बात दें कि गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी दिवस के लिए 14 से 23 जून तक के लिए वीजा दिया गया था लेकिन वे पाकिस्तान नहीं जा पाए.
नई दिल्ली : पाकिस्तान (Pakistan) ने सोमवार को 463 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किया जो महाराजा रणजीत सिंह (Ranjit Singh) की पुण्यतिथि के लिए वहां जा रहे हैं. यहां स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा कि उसने उन सिख ‘‘यात्रियों’’ को समायोजित किया है जिन्हें गुरु अर्जुन देव जी (Guru Arjan Dev Ji) की शहीदी दिवस के लिए 14 से 23 जून तक के लिए वीजा दिया गया था लेकिन वे पाकिस्तान नहीं जा पाये.
पाकिस्तानी उच्चायोग ने कहा कि नयी दिल्ली स्थित उच्चयोग द्वारा जारी ये वीजा विश्व के विभिन्न हिस्सों से आने वाले सिख श्रद्धालुओं को दिये जाने वाले वीजा के अतिरिक्त हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2019 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

