LIVE: दिनभर की ताजा खबरें और अपडेट्स
दुनियाभर की सभी खबरों और अपडेट के लिए हमारे इस लाइव पेज के साथ जुड़े रहें.
दुनियाभर की सभी खबरों और अपडेट के लिए हमारे इस लाइव पेज के साथ जुड़े रहें. हम आपके लिए देश और दुनिया के साथ राजनीति, खेल, विज्ञान और दिनभर की तमाम खबरों से जुड़े अपडेट के साथ हाजिर हैं.- उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 की मौत
उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह की मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगनानी के पास गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे.
गढ़वाल के संभागीय आयुक्त विनय शंकर पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि दुर्घटनास्थल पर बचाव और राहत टीमें पहुंच गई हैं और ऑपरेशन चला रही हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं.
उन्होंने एक्स पर लिखा, "प्रशासन को घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराने और दुर्घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं." दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

