बर्लिन में खुले में घूम रही है शेरनी
बर्लिन के बाहरी इलाके क्लाइनमाख्नो में खुले में घूम रही शेरनी का डर फैला हुआ है.
बर्लिन के बाहरी इलाके क्लाइनमाख्नो में खुले में घूम रही शेरनी का डर फैला हुआ है. पुलिस इलाके में पूरी छानबीन कर रही है और इस दौरान हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.बर्लिन के क्लाइनमाख्नो में रहने वाले लोगों में शेरनी का डर फैला हुआ है. पुलिस ने वहां एक शेरनी के के खुला घूमने की चेतावनी दी है. निवासियों को अपने घर ना छोड़ने और पालतू जानवरों को घर के अंदर ही रखने की सलाह दी गई है.
पुलिस और फायर डिपार्टमेंट ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि रात में एक जंगली जानवर शायद शेरनी को देखा गया है. बर्लिन के दक्षिणी बाहरी इलाके में स्थित इस टाउन में लगभग 20,000 लोग रहते हैं. पुलिस ने समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि वह इलाके में उसकी पूरी छानबीन कर रही है और इस दौरान हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.
एक शख्स ने अपनी कार में बैठे हुए झाड़ियों के पीछे दिख रही शेरनी का वीडियो बनाया और पुलिस को सचेत किया. कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने उसे जंगली सूअर का पीछा करते और उसे मारते हुए भी वीडियो रिकॉर्ड किए हैं.
स्थानीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह कहां से आई है. " उनके मुताबिक, क्षेत्र के चिड़ियाघरों, पशु पार्कों, सर्कसों और पशु कल्याण सुविधाओं ने किसी शेरनी के लापता होने की सूचना नहीं दी है.
शेर कुत्ते से सस्ता बिक रहा है जापान में
नगरपालिका के एक प्रवक्ता ने कहा कि बर्लिन के दक्षिण-पश्चिमी जिले में किंडरगार्टन खुले रहेंगे, लेकिन बच्चों को बगीचे में जाने की अनुमति नहीं है. टाउन हॉल भी खुला रहेगा. बाजार में व्यापारियों को स्टॉल नहीं लगाने की सलाह दी गई है.
पीवाई/एनआर (डीपीए)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

