भीषण धमाके से दहला मध्य पेरिस, सैकड़ो की संख्या में लोग घायल- अलर्ट जारी
धमाके का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विस्फोट के बाद आसपास की इमारतों की कांच टूट गई. बता दें कि पेरिस पहले से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है. इससे पहले भी कई बार पेरिस पर आतंकी हमला हो चूका है
मध्य पेरिस ( Paris) में धामके ( explosion) की खबर आ रही है. खबरों के मुताबिक यह धमाका काफी बड़ा माना जा रहा है. जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है. फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमाका एक आतंकी हमला या कोई हादसा. खबरों के मुताबिक़ ब्लास्ट एक बेकरी के 9वीं मंजील पर हुआ है. वहीं मामले की जांच की जा रही है.
वहीं इस ब्लास्ट में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर आ रही है. जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. फिलहाल इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और आसपास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है.
AFP: Loud explosion in central Paris, says police. More details awaited pic.twitter.com/KLbSlBAUYt
— ANI (@ANI) January 12, 2019
AFP: A large explosion badly damages a bakery in central Paris, injuring several people and smashing windows in surrounding buildings https://t.co/3v9iUGKHHg
— ANI (@ANI) January 12, 2019
धमाके का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विस्फोट के बाद आसपास की इमारतों की कांच टूट गई. बता दें कि पेरिस पहले से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है. इससे पहले भी कई बार पेरिस पर आतंकी हमला हो चूका है. पूरी जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2019 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

