विदेश

किस्मत हो तो ऐसी: 1 हजार में जीता 35 करोड़ का आलीशान बंगला, यकीन नहीं हो तो देखिए Video

कहानी लंदन के लेयटन की है. यहां लकी बेक्का पोट ने पहली बार में ही ऐसा कारनाम कर दिखाया जो उसने कभी सोचा भी नहीं था. हजार रुपए की बाजी खेलकर उसने करोड़ों का घर अपने नाम कर लिया.

किस्मत हो तो ऐसी: 1 हजार में जीता 35 करोड़ का आलीशान बंगला, यकीन नहीं हो तो देखिए Video
(Photo Credit : Twitter)

लंदन, 13 फरवरी: ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ (Omaze Million Pound House Draw)(लॉटरी) में एक पति-पत्नी मां ने अस्कोट में अपने सपनों का आलीशान घर (Luxury House) जीत लिया है. इस घर के जीतने के पीछे जो कहानी है उसे सुनकर हर कोई हैरान है. कब किसकी किस्मत खुल जाए कहा नहीं जा सकता. लंदन (London) की एक महिला पलक झपकते ही फ्लैट से 35 करोड़ रुपये के बंगले  (£3,500,000 Bungalow in Ascot) की मालकिन बन गई. Shocking: परिजनों की मौत पर महिलाएं काट लेती हैं अपनी उंगलियां! इस जनजाति की है अजीब मान्यता

32 साल की बेक्का पोट (Becca Pott) और उनके पति बेन (Ben) सालों से लॉटरी की टिकट (Lottery Ticket) खरीदते आ रहे थे, लेकिन हमेशा उन्हें निराशा का सामना करना पड़ता था. फिर अचानक किस्मत ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया. इस बार पति बेन Omaze की लॉटरी खरीदना भूल गए थे, लेकिन पत्नी बेक्का ने टीवी पर ओमेजा का विज्ञापन (Omaze Add) देखा. उन्होंने बिना बताए खुद लॉटरी की टिकट को खरीद लिया.

लकी बेक्का ने सिर्फ 1000 रुपए मे लॉटरी की टिकट खरीदी थी. किस्मत से उनकी लॉटरी लग भी गई. 2BHK फ्लैट से वह सीधे 35 करोड़ रुपये के बंगले की मालकिन बन गई. बेक्का इन दिनों मैटर्निटी लीव पर हैं. पति बेन को उन्होंने टिकट खरीदने के बारे में नहीं बताया था, लेकिन जब  बेक्का ने यह आलीशान घर जीत लिया तो उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति को दी.

35 करोड़ के बंगले को पाकर बेक्का की खुशी का ठिकाना न रहा. इस शानदार बंगलें में सारी सुख-सुविधाओं के साथ 5 बेडरुम हैं. बेक्क बेहद खुश क्योंकि उनकी बेटी का भविष्य अब सुरक्षित हो गया है.

बेक्क और बेन का ये नए बंगले में मॉड्यूलर रसोई, 5 बेडरूम्स, 3 ड्रेसिंग रूम, चार लग्ज़री बाथरूम, एक बड़ा ड्राइंग रूम, 3 कार गैरेज शामिल है. ड्रॉ कराने वाली कंपनी ने बंगले के सभी ज़रूरी पेपर वर्क पूरे कर उन्हें इस पर पूरा अधिकार दे दिया है. अब पति पत्नी इसी घर में रह रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2022 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).