किम जोंग-उन (Kim Jong-un) ने उत्तर कोरिया की ताजा कार्रवाई में आबादी वाले दक्षिण कोरियाई द्वीप की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइल दागी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बुधवार सुबह साउथ कोरिया की ओर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं हैं. सियोल की सेना ने कहा कि प्योंगयांग द्वारा बुधवार को 10 मिसाइलों को लॉन्च करने के बाद उलेउंग द्वीप पर एक दुर्लभ हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई थी. मिसाइलों में दक्षिण के तट से 40 मील से भी कम दूरी पर एक मिसाइल शामिल थी.
जेसीएस ने कहा कि कम से कम एक मिसाइल उत्तरी सीमा रेखा से 16 मील दक्षिण में उतरी, जो एक विवादित अंतर-कोरियाई समुद्री सीमा है. मिसाइल दक्षिण कोरियाई शहर सोक्चो से पूर्वी तट पर केवल 35 मील और उलेउंग से 103 मील दूर उतरी.
BREAKING: North Korea fires 7 more missiles towards the sea, raising today's total to 10 - Yonhap
— BNO News (@BNONews) November 2, 2022













QuickLY