खेल

ओलंपिक्स की तैयारी कर रही 22 वर्षीय एथलीट Katherine Diaz पर गिरी बिजली, हुई मौत

कैथरीन डियाज आगामी ओलिंपिक और इंटरनेशनल सर्फिंग टूर्नामेंट्स के लिए तैयारियों में जद्दो जहद से जुटी हुई थीं

ओलंपिक्स की तैयारी कर रही 22 वर्षीय एथलीट Katherine Diaz पर गिरी बिजली, हुई मौत
Katherine Diaz (Photo credit: Twitter - @MorenaValdezSV)

वाशिंगटन: अमेरिका स्थित अल सल्वाडोर की एक 22 वर्षीय खिलाड़ी पर बिजली गिरी जिससे उसकी मौत हो गई. यह हादसा ट्रेनिंग के दौरान हुआ. इस युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का नाम कैथरीन डियाज (Katherine Diaz) था. बता दें कि डियाज सर्फिंग खेल से जुड़ी हुई थीं. मीडिया की खबरों की माने तो शुक्रवार को जब वह प्रशांत महासागर में अपनी सर्फिंग की ट्रेनिंग करके वापस लौट रही थी तभी अल टुंको बीच के पास उन पर बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही कैथरीन डियाज ने अपना दम तोड़ दिया.

कैथरीन डियाज आगामी ओलंपिक्स और इंटरनेशनल सर्फिंग टूर्नामेंट्स के लिए तैयारियों में जद्दो जहद से जुटी हुई थीं. डियाज सल्वाडोरन सर्फ फेडरेशन का भी हिस्सा थीं. अल सल्वाडोर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के मुखिया यामिल बुकेले ने ट्विटर पर लिखा कि वह इस घटना से काफी दुखी हैं. ऐसे समय में वह कैथरीन के परिवार और दोस्तों के साथ हैं. वहीं कैथरीन की टीम साथी जोसलिन अलाबी ने कहा कि लहरों में उसका जाना दुखदायी है और इससे काफी गहरा असर पड़ा है. डियाज, अल सल्वाडोर की नेशनल सर्फिंग टीम का हिस्सा भी थीं.

बता दें कि कैथरीन डियाज आईएसए वर्ल्ड गेम्स की तैयारी कर रही थी. यह गेम्स इसी साल मई में अल सल्वाडोर में ही होने वाले थे. इस गेम के जरिए 2021 टोक्यो ओलिंपिक के 12 कोटा मिलेंगे. कैथरीन डियाज सर्फिंग टीम के साथ ही कई दूसरे कामों जैसे सोशल वर्क से भी जुड़ी हुई थी. इतनी बड़ी खिलाड़ी होने के बावजूद कैथरीन डियाज स्वछता पर बड़ी ध्यान रखती थी. कैथरीन डियाज बीच पर कचरा इकट्ठा करने के अभियान से भी जुड़ी हुई थी.

सर्फिंग एक समुद्री गेम है यह गेम समंदर में खेला जाने वाला खेल है. यह गेम एक बोर्ड के जरिए समंदर की लहरों पर यह खेल होता है. इसमें लहरों की सवारी करते हुए अपना टैलेंट दिखाने होते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).