विदेश

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम पाकिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर, केन्सिंग्टन पैलेस ने की घोषणा

कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 14 से 18 अक्टूबर तक पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर होंगे. कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस 2 अक्टूबर को आगा खान सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी हिज हाईनेस आगा खान द्वारा की जाएगी. इससे पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1961 और 1997 में और दिवंगत राजकुमारी डायना ने 1991 में पाकिस्तान का दौरा किया था.

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम पाकिस्तान के चार दिवसीय दौरे पर, केन्सिंग्टन पैलेस ने की घोषणा
द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद : कैम्ब्रिज के ड्यूक (Duke ) और डचेस प्रिंस विलियम (Duchess Prince William) और केट मिडलटन (Kate Middleton) 14 से 18 अक्टूबर तक पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे पर होंगे. केन्सिंग्टन पैलेस ने यह घोषणा की है.

डॉन न्यूज के मुताबिक, केन्सिंग्टन पैलेस की ओर से ट्वीट कर कहा गया, "कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस 2 अक्टूबर को आगा खान सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी हिज हाईनेस आगा खान द्वारा की जाएगी. यह आयोजन विलियम और केट के पाकिस्तान के आधिकारिक दौरे से पहले 14 से 18 अक्टूबर के बीच होगा."

यह भी पढ़ें : भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण पाक यात्रा रद्द कर सकते हैं द ड्यूक एंड डचेस ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

इससे पहले जून में, शाही परिवार के एक आधिकारिक बयान में घोषणा की गई थी कि दंपति को इस साल के अंत में विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय के अनुरोध पर पाकिस्तान का दौरा करना था.

प्रिंस विलियम और केट की यात्रा 2006 के बाद से ब्रिटिश शाही परिवार किसी सदस्य की पाकिस्तान की पहली आधिकारिक यात्रा है, इससे पहले 2006 में प्रिंस चार्ल्स और कैमिला दक्षिण एशियाई देश की यात्रा पर गए थे.

इससे पहले, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1961 और 1997 में और दिवंगत राजकुमारी डायना ने 1991 में पाकिस्तान का दौरा किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2019 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).