विकिलीक्स के फाउंडर जूलियन असांजे को ब्रिटेन पुलिस ने किया गिरफ्तार

जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस ने गुरुवार को लंदन में गिरफ्तार किया है.

जूलियन असांजे (Photo Credits: ANI)

विकिलीक्स (Wikileaks) के संस्थापक जूलियन असांजे (Julian Assange) को गिरफ्तार किए जाने की खबर है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एएफपी के हवाले से जानकारी दी है कि जूलियन असांजे को ब्रिटिश पुलिस (British Police) ने गुरुवार को लंदन (London) में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जूलियन असांजे को लंदन में इक्वाडोरियन एम्बैसी (Ecuadorian embassy) से अरेस्ट किया गया है. पुलिस ने जूलियन असांजे को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की है और कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द वेस्टमिनिस्टर मैजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा.

बता दें कि जूलियन असांजे ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था. जूलियन असांजे ने स्वीडन में प्रत्यर्पण से बचने के लिए साल 2012 में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी. यह भी पढ़ें- जलियांवाला कांड पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा- यह भारत में ब्रिटिशकालीन इतिहास के लिए शर्मनाक धब्बा

नवंबर 2018 में विकिलीक्स ने बताया था कि अभियोजकों ने अमेरिकी अदालत में जूलियन असांजे के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है. विकिलीक्स ने बताया था कि जूलियन असांजे के खिलाफ कौन से आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड