वायरल

किराए के पति के साथ 10 साल से रह रही है महिला, उसकी बेटी इस सच्चाई से है बिल्कुल अंजान

जापान में एक मां ने अपने लिए किराए का हमसफर और अपनी बेटी के लिए किराए का पिता ढूंढ निकाला. जिसे महिला की बेटी अपना असली पिता मानती है और यह सिलसिला पिछले 10 सालों से ऐसे ही चल रहा है.

किराए के पति के साथ 10 साल से रह रही है महिला, उसकी बेटी इस सच्चाई से है बिल्कुल अंजान
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

पैसा इंसान के जीवन का वो अहम हिस्सा है जिससे वो सारे ऐशो-आराम की चीजें आसानी से खरीद सकता है, लेकिन अगर कोई चीज पैसों से नहीं खरीदी जा सकती है तो वो है सिर्फ प्यार. जी हां, प्यार को कभी पैसों की तराजू पर नहीं तौला जा सकता, लेकिन जापान में प्यार और हमसफर दोनों की पैसों की बदौलत आसानी से खरीदे जा सकते हैं. ऐसी ही एक घटना जापान (Japan) में घटी है, जहां एक मां ने अपने लिए किराए का हमसफर (Rented Partner)और अपनी बेटी के लिए किराए का पिता (Rented Father) ढूंढ निकाला. हैरत की बात तो यह है किराए पर पति और पिता का किरदार निभानेवाले शख्स को महिला की बेटी अपना असली पिता मानती है और यह सिलसिला पिछले 10 सालों से ऐसे ही चल रहा है.

दरअसल, जापान में 36 वर्षीय युइची पिछले 8 साल से फैमिली रोमांस (Family Romance)नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जिसमें प्रोफेशनल एक्टरों को भर्ती कराया जाता है और उन्हें लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से किराए पर लेते हैं. इस कंपनी से किराए पर लिए गए मर्द एक बॉयफ्रेंड, पति और पिता का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाते हैं. बताया जाता है कि इस कंपनी में कुल 800 लोगों का स्टाफ है, जिसमें बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर उम्र के लोग शामिल हैं.

इस कंपनी को चलाने वाले युइची का कहना है कि वो सिंगल मदर की 12 साल की बेटी के लिए पिता का किरदार पिछले 8 साल से निभा रहे हैं और लड़की उन्हें अपना असली पिता मानती है. करीब 4 घंटे तक पिता के किरदार को निभाने के लिए उन्हें 20,000 येन मिलते हैं, इसके अलावा खर्च के लिए अलग से मोटी रकम मिलती है. यह भी पढ़ें: प्यार में धोखा खाई लड़की ने प्रेमी के किए टुकड़े, मांस को काट बना दी बिरयानी और लोगों को परोस दिया खाने को..लेकिन फिर ?

वहीं बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जापान की असाको नाम की एक महिला ने अपने पति से अलग होने के बाद अपनी छोटी सी बेटी मेगुनी के लिए तकाशी नाम के एक शख्स को पिता का किरदार निभाने के लिए किराए पर लिया. यह शख्स बॉयफ्रेंड, दोस्त, पिता और 5 शादियों में नकली दूल्हे का किरदार निभा चुका है और अपने किरदार को दमदार बनाने के लिए वो हॉलीवुड फिल्मों का सहारा लेता है.

बताया जाता है कि इस महिला ने 10 साल पहले अपने लिए पति और बेटी के लिए पिता किराए पर लिया था, हैरत की बात तो यह है कि इन 10 सालों में महिला की बेटी को कभी इस बात पर शक नहीं हुआ कि वो शख्स उसका नकली पिता है. महिला की बेटी उसे अपना असली पिता मानती है और ये तीनों मिलकर एक परिवार की तरह खुश रहते हैं. हालांकि इस नकली पिता और पति के लिए महिला को काफी मोटी रकम चुकानी पड़ती है. यह भी पढ़ें: North Sentinel Island: भारत के इस द्वीप पर रहती है दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, यहां जाना मतलब मौत को गले लगाना

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2018 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).