प्यार में धोखा खाई लड़की ने प्रेमी के किए टुकड़े, मांस को काट बना दी बिरयानी और लोगों को परोस दिया खाने को..लेकिन फिर ?
प्यार में धोखा देने पर हत्या की खबरें आप सुनते आए होंगे, लेकिन क्या आपने यह सुना है कि धोखा देने पर एक लड़की ने न केवल अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की, बल्कि उसके शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसकी बिरयानी बना ली.
प्यार में धोखा देने पर हत्या की खबरें आप सुनते आए होंगे, लेकिन क्या आपने यह सुना है कि धोखा देने पर एक लड़की ने पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की, फिर उसके शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसकी बिरयानी बना ली. एक सनकी गर्लफ्रेंड ने पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या की फिर उसे काटकर चावल के साथ पकाया और पाकिस्तानी वर्कर्स को खिला भी दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गर्लफ्रेंड ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड किसी अन्य महिला से शादी करने जा रहा था.
दरअसल बात यह हैं कि इस लड़की का ब्वॉयफ्रेंड इस लड़की को धोखा देकर दूसरी लड़की के साथ शादी करने की योजना बना रहा था, जिसकी भनक इस लड़की को लग गई और वह इस धोखें को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी. आरोपी महिला मोरक्को की रहने वाली है, लेकिन उसने UAE में घटना को अंजाम दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों ने कहा है कि महिला ने बॉडी के हिस्से किए और ब्लेंडर की मदद से उसे बारीक किया. महिला ने अपने पार्टनर के मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानियों को खिलाया. महिला ने ट्रेडिशनल गल्फ डिश तैयार किया था जो बिरयानी जैसी ही होती है. यह भी पढ़ें- Video: चमत्कार को नमस्कार! बच्ची के ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, बाल-बाल बची मासूम
महिला के घर के ब्लेंडर में मिले दांत
महिला के पार्टनर के भाई ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, तब जाकर मामले की जांच शुरू की गई. मृत शख्स का भाई जब महिला के घर पहुंचा तो उसने उसे बाहर निकाल दिया और कहा कि उसके भाई के बारे में वह नहीं जानती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले. डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक, मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.
रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में ब्वॉयफ्रेंड को मौत के घात उतारा. महिला ने कहा, ऐसा उसने बदला लेने के लिए किया. आरोपी वह बीते काफी सालों से शख्स की आर्थिक मदद कर रही थी. जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में मामले की सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

