कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद आतंकी मसूद अजहर ने भारत को लेकर उगला जहर, कहा- कभी पूरा नहीं होगा सपना

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. इस तिलमिलाहट को लेकर ही पाक आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने भारत को लेकर आग उगली है. उसने कहा है कि भारत अपने इस मकसद में अभी भी कामयाब नहीं होगा

आतंकी मसूद अजहर (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर से धारा 370 (Article 370) हटाये जाने के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है. इस तिलमिलाहट को लेकर ही जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर (Masood Azhar) ने भारत को लेकर आग उगली है. उसने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) से इस धारा को हटाने को लेकर भारत को धमकी दी है. उसने कहा है कि भारत अपने इस फैसले को लेकर कभी भी कामयाब नहीं हो पायेगा. बता दें कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाये जाने को लेकर ही पाकिस्तान अब तक राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने, द्विपक्षीय व्यापार और समझौता एक्सप्रेस को रोकने के बाद थार एक्सप्रेस सेवा को भी रद्द कर दिया है.

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अजहर ने कहा है कि कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेकर पीएम मोदी ने ''अपनी हार स्वीकार'' कर ली है. आतंकी ने कहा है कि कश्मीरी मुस्लिम अपना हक खो देंगे और उद्योगपति वहां जमीन खरीदेंगे. अजहर ने कहा है कि कश्मीर को लेकर उनका सपना कभी पूरा नहीं होगा. यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर मामले पर बौखलाए पाकिस्तान का नया फैसला, भारतीय फिल्मों पर लगाया बैन

बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा लिया है. जिसके बाद जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) नाम से बांट दिया गया है. मोदी सरकार के जिस फैसले को लेकर जम्मू-कश्मीर के साथ ही पाकिस्तान में विरोध कर रहे हैं. बात करे पाक आतंकी मसूद अजहर की तो वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले का साजिशकर्ता है और उसे वैश्विक स्तर पर आतंकी घोषित किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी