विदेश

मारा, घसीटा, जंजीर से बांधा, बंदूक की नोक पर यौन शोषण... हमास की कैद में रही इजरायली महिला ने बताई आपबीती

इस इजरायली महिला ने हमास की कैद में बिताए अपने 55 दिनों के डरावने अनुभव शेयर किए हैं. अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित सौसाना पहली महिला बंधक हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से गाजा में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और हिंसा का खुलासा किया है.

मारा, घसीटा, जंजीर से बांधा, बंदूक की नोक पर यौन शोषण... हमास की कैद में रही इजरायली महिला ने बताई आपबीती
Representational Image | Pixabay

इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास के बीच 7 अक्टूबर 2023 से जंग चल रही है. 7 अक्टूबर 2023 को फिलिस्तीन संगठन ‘हमास’ ने इजरायल पर हमला किया और करीब 250 लोगों को बंधक बनाकर ले गए. हमास की गिरफ्त में बंधक बनाए गए कई इजरायली नागरिकों को छुड़ा लिया गया है. बंधक बनाकर ले जाए गए इजरायली नागरिकों में अमित सौसाना (Amit Soussana) नाम की महिला भी थी. अमित सौसाना ने उनके साथ हुए योन शोषण के दर्द को बयां किया है. Israel Gaza War: हमास ने युद्धविराम के नए प्रस्ताव को खारिज किया, इजराइल पर प्रमुख मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया.

इस इजरायली महिला ने हमास की कैद में बिताए अपने 55 दिनों के डरावने अनुभव शेयर किए हैं. अमेरिकी अखबार 'न्यूयॉर्क टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमित सौसाना पहली महिला बंधक हैं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से गाजा में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और हिंसा का खुलासा किया है.

जबरदस्ती गाजा में खींच ले गए हथियारबंद लोग

अमित सौसाना की उम्र 40 साल है, वह पेशे से वकील हैं. उन्होंने आप बीती में में बताया कि 7 अक्टूबर को उनका उनके घर से अपहरण कर लिया गया. इस दौरान कम से कम 10 लोगों ने उन्हें पीटा और जबरदस्ती गाजा में खींच ले गए. कई दिनों तक कैद में रखने के बाद गार्ड ने उनकी सेक्स लाइफ के बारे में पूछना शुरू कर दिया. अमित सौसाना ने बताया कि उसे एक बच्चे के बेडरूम में बाएं टखने से जंजीर को बांधकर रखा गया. कभी-कभी, गार्ड अंदर आता, बिस्तर पर उसके पास बैठता, उसकी शर्ट उठाता और उसे छूता था. वह बार-बार यह भी पूछता कि उसके पीरियड्स कब आने वाले हैं. पीरियड्स की समयसीमा का बहाना बनाकर अमित सौसाना ने उसे एक सप्ताह तक टालने की कोशिश की.

बंदूक की नोक पर यौन शोषण

अमित सौसाना ने कहा, 24 अक्टूबर के आसपास, गार्ड, जो खुद को मुहम्मद कहता था उसने उन पर हमला किया. फिर उसने सौसाना के पांव से बंधी जंजीर को खोल दिया. जब वह नहाने गईं तो वह फिर वापस लौटा और पिस्तौल लेकर दरवाजे पर खड़ा हो गया. उसने सौसाना के माथे पर बंदूक तान दी, उसे मारा और घसीटकर कमरे में ले आया. सौसाना ने कहा, फिर उसने मुझ पर बंदूक तानकर मुझे उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया.

सौसाना ने कहा कि 55 दिनों की कैद के दौरान उसे अंडरग्राउंड टनल और एक प्राइवेट होम में रखा गया था. इस दौरान उसे खूब मारा पीटा गया. जंजीर से बांधे रखा गया. बंदूक की नोक पर उसके साथ यौन हिंसा की गई. सौसाना ने यौन हिंसा करने वाले का जिक्र करते हुए कहा, "आप वहां उसके साथ हैं. आप जानते हैं कि जो हुआ वो बार-बार होगा. कभी भी होगा. क्योंकि आप पूरी तरह से उस पर निर्भर हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).