श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: इजरायल ने श्रीलंका में 'गंभीर बड़े खतरे' को लेकर चेताया
इजरायल (Israel) के आतंक निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की यात्रा को लेकर एक 'गंभीर बड़े खतरे' की चेतावनी जारी की है...
तेलअवीव: इजरायल (Israel) के आतंक निरोधक ब्यूरो ने गुरुवार को श्रीलंका (Sri Lanka) की यात्रा को लेकर एक 'गंभीर बड़े खतरे' की चेतावनी जारी की है. इसमें यात्रियों को देश छोड़कर जाने और हाल में श्रीलंका की यात्रा को स्थगित करने को कहा गया है. सुरक्षा और विदेश मंत्रालय के साथ बातचीत करने के बाद यह निर्णय लिया गया है. सीएनएन ने आतंक निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों के बयान का हवाला देकर यह बात कही है.
सुरक्षा को लेकर लेवल-2 दूसरे दर्जे का बड़ा खतरा है. लेवल-1 सबसे खतरनाक होता है, जिसमें यात्रियों से आग्रह किया जाता है कि वे तुरंत देश को छोड़ दें.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: कोलंबो पुलिस ने 9 पाकिस्तानियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
यह चेतावनी श्रीलंका में ईस्टर के दिन रविवार को हुए आतंकी हमलों के बाद जारी की गई है. इन हमलों में 359 लोगों की जान गई और सैकड़ों घायल हुए. इस्लामिक स्ट्रेट ने हमले की जिम्मेदारी ली लेकिन श्रीलंका के अधिकारियों ने इसके लिए स्थानीय मुस्लिम समूहों को दोषी ठहराया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2019 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

