Israel Hamas War: इजरायली रक्षा मंत्री ने सैनिकों से गाजा में जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहा

इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी से लगी सीमा पर पैदल सेना के सैनिकों से फिलिस्तीनी क्षेत्र में प्रवेश के लिए तैयार रहने को कहा है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेंट ने गुरुवार को गाजा के पास इजरायल की दक्षिणी कमान का दौरा किया, जहां 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के मद्देनजर इजरायल बल इकट्ठा हैं.

(Photo Credits Twitter)

जेरूसलम, 20 अक्टूबर : इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने गाजा पट्टी से लगी सीमा पर पैदल सेना के सैनिकों से फिलिस्तीनी क्षेत्र में प्रवेश के लिए तैयार रहने को कहा है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गैलेंट ने गुरुवार को गाजा के पास इजरायल की दक्षिणी कमान का दौरा किया, जहां 7 अक्टूबर को हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के मद्देनजर इजरायल बल इकट्ठा हैं.

यात्रा के दौरान गैलेंट ने सैनिकों से कहा कि वे जमीनी कार्रवाई शुरू करने के लिए संगठित हो जाएं और तैयार रहें. सेना ने एक बयान में कहा कि "वर्तमान में क्षेत्र में बलों की तैनाती हो रही है." यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: जो बाइडेन ने फिलिस्तीन की मदद करने का किया ऐलान, बोले: हमास की कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बयान के अनुसार, दक्षिणी कमान के कमांडिंग ऑफिसर यारोन फिंकेलमैन ने वर्तमान में दक्षिणी क्षेत्र में तैनात कई इकाइयों का दौरा किया और हमले की योजना को मंजूरी दी. फ़िंकेलमैन ने सीमा पर सैनिकों और कमांडरों से कहा, "अब हम युद्ध को उनके क्षेत्र में ले जाने वाले हैं. यह लंबा चलने वाला है और तीव्र होने वाला है."

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट