Israel Hamas War: अरब लीग, मिस्र व जॉर्डन ने की गाजा शरणार्थी शिविर पर इजरायली हमले की निंदा

अरब लीग (एएल) के महासचिव अहमद अबुल-घेत ने उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर पर घातक इजरायली हवाई हमले की कड़ी निंदा की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को एक बयान में, एएल प्रमुख ने कहा कि यह गाजा में भयंकर अपराध है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अब चुप नहीं रहना चाहिए.

(Photo : X)

काहिरा, 1 नवंबर : अरब लीग (एएल) के महासचिव अहमद अबुल-घेत ने उत्तरी गाजा पट्टी में जबालिया शरणार्थी शिविर पर घातक इजरायली हवाई हमले की कड़ी निंदा की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को एक बयान में, एएल प्रमुख ने कहा कि यह गाजा में भयंकर अपराध है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अब चुप नहीं रहना चाहिए.

इस बीच, मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हमला अंतरराष्ट्रीय कानूनों का घोर उल्लंघन है. जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने भी हमले की निंदा की और कहा कि जॉर्डन ने खतरनाक घटनाक्रम के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. वेस्ट बैंक में इजरायल द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे तनाव और फिलिस्तीनी नागरिकों पर इजरायली निवासियों के बढ़ते हमलों की भी निंदा की. यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजरायल ने फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा के अस्पतालों में न जाने की दी सलाह

इसने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अपनी जिम्मेदारी मानने, चल रहे संघर्ष को रोकने और फिलिस्तीनियों को अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा प्रदान करने का भी आह्वान किया. इजरायली युद्धक विमानों ने मंगलवार को घनी आबादी वाले जबालिया शरणार्थी शिविर पर हमला किया. हमले के बाद, गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 50 से ज्यादा लोग मारे गए, लगभग 150 अन्य घायल हो गए, और "दर्जनों" अन्य मलबे के नीचे दब गए.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड