International Yoga Day 2025: दक्षिण पूर्व एशिया में लोगों ने किया योग, शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कल्याण पर जोर
थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम सहित कई दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, साथ ही एकता और स्थिरता के लिए योग पर जोर दिया. थाईलैंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये 4,000 से अधिक प्रतिभागियों ने बैंकॉक के चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मैदान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया.
बैंकॉक, 21 जून : थाईलैंड, कंबोडिया और वियतनाम सहित कई दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, साथ ही एकता और स्थिरता के लिए योग पर जोर दिया. थाईलैंड के विभिन्न क्षेत्रों से आये 4,000 से अधिक प्रतिभागियों ने बैंकॉक के चुलालोंगकोर्न विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मैदान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मनाया.
बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया, " 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के तहत योग किया. थाईलैंड में पिछले 100 दिनों में 30 से अधिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए. यह आयोजन योग के माध्यम से एकता, स्वास्थ्य और वैश्विक कल्याण को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों को चिन्हित करता है." कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाईलैंड में भारतीय राजदूत नागेश सिंह ने शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय कल्याण को बढ़ावा देने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला, जो एकता और स्थिरता के लिए वैश्विक आह्वान के अनुरूप है. यह भी पढ़ें : Nand Gopal Gupta on Akhilesh Yadav: नंद गोपाल गुप्ता का अखिलेश यादव पर वार, बोले- ‘विरासत में गद्दी तो मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं’
इस कार्यक्रम में बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट और चुलालोंगकॉर्न यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष विलर्ट पुरीवाट ने भी लोगों को योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने बताया कि योग की बढ़ती लोकप्रियता से भारत और थाईलैंड के लोग और करीब आए हैं. वर्ष 2025 की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' में व्यक्तिगत कल्याण और हमारे पर्यावरण के बीच संबंध पर जोर दिया गया है, जो पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से वैश्विक सद्भाव के भारत के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है. कंबोडिया में, 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस नोम पेन्ह स्थित प्रतिष्ठित बौद्ध मंदिर, बोटुम वाटे मठ के सामने मनाया गया.
कार्यक्रम के आयोजन में कंबोडियाई सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए नोमपेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "पर्यटन, संस्कृति और ललित कला, शिक्षा, युवा और खेल मंत्रालयों और नोमपेन्ह कैपिटल प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद. कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कंबोडियाई पर्यटन मंत्री हुओट हक को विशेष धन्यवाद." इसके अतिरिक्त, वियतनाम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हनोई में सामान्य योग प्रोटोकॉल के साथ मनाया गया, जिसमें वियतनाम के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक; वियतनाम भारत संसदीय मैत्री समूह के उपाध्यक्ष; भारत, थाईलैंड और श्रीलंका के राजदूतों के साथ लगभग 1000 योग प्रेमियों ने हिस्सा लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

