Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता में भूकंप के झटके महसूस किये गये
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी.
जकार्ता, 18 जनवरी : इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में गुरुवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. देश की मौसम विज्ञान, जलवायु और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी.
एजेंसी ने बताया कि भूकंप गुरुवार को जकार्ता के समयानुसार सुबह 01:29 बजे आया. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि भूकंप का केंद्र कीरोम रीजेंसी से 46 किमी दक्षिण पश्चिम में 62 किमी की गहराई पर स्थित था. यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान में हमले से द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ा है: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने ईरानी समकक्ष से कहा
प्रांतीय आपदा एजेंसी के अधिकारी विलियम मंडेरी ने शिन्हुआ को बताया कि भूकंप से कोई क्षति या हताहत नहीं हुआ.
संबंधित खबरें
Earthquake in Turkey: तुर्की के टोकाट प्रांत में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, लोगों में दहशत
Earthquake in Iran: ईरान में मिसाइलों की बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके, 4.1 की तीव्रता से कांपी धरती
Bhiwandi Fire: मुंबई से सटे भिवंडी में कपड़ा प्रिंटिंग कंपनी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू (Watch Video)
Kolkata Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राई पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता (Watch Video)
\