Ukraine में 22 वर्षीय भारतीय छात्र चंदन जिंदल की मौत, विदेश मंत्रालय ने कहा- प्राकृतिक कारणों से हुई मृत्यु

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर है. जानकारी के अनुसार छात्र पंजाब का रहने वाला था. छात्र का नाम चंदन जिंदल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 साल थी.

एम्बुलेंस (Photo Credits: Wikimedia Commons)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जारी जंग में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत की खबर है. जानकारी के अनुसार छात्र पंजाब (Punjab) का रहने वाला था. छात्र का नाम चंदन जिंदल (Chandan Jindal) बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 22 साल थी. जानकारी के मुताबिक चंदन जिंदल को Ischemic stroke से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने दिन में अंतिम सांस ली. निजी मेडिकल कॉलेज में घूसखोरी-जातिवाद से विद्यार्थी विदेश जाने को मजबूर- नवीन के पिता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा "यूक्रेन में रहने वाले एक भारतीय नागरिक चंदन जिंदल की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई है. उनका परिवार भी यूक्रेन में है."

इससे पहले मंगलवार को एक भारतीय छात्र की खारकीव में मौत हो गई थी. मंगलवार को कर्नाटक के रहने वाले मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा (Naveen Shekharappa) की हमले में मौत हुई थी. अब एक अन्य छात्र की मौत से यूक्रेन में फंसे छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का डर और बढ़ गया है. इस बीच मोदी सरकार तेजी से सभी भारतीयों की वापसी के लिए जुटी है.

रूस करेगा जांच

रूस, यूक्रेन के खारकीव शहर में मेडिकल के 21 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत के मामले की जांच करेगा. भारत में रूस के राजदूत पद के लिए नामित डेनिस अलीपोव ने यह जानकारी दी. खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में चौथे वर्ष के मेडिकल के छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर की मंगलवार को खारकीव में भारी गोलाबारी में मौत हो गई थी.

अलीपोव ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ''मैं नवीन शेखरप्पा ज्ञानगौदर के परिवार और पूरे भारतीय राष्ट्र के प्रति संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं.''

घटना के बाद भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों देशों के दूतों से उन भारतीय नागरिकों के लिए ''तत्काल सुरक्षित मार्ग'' सुनिश्चित करने के लिए कहा जो अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में फंसे हैं. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार की रात कहा कि नवीन के शव की पहचान कर ली गई है और उसे विश्वविद्यालय के मुर्दाघर में ले जाया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारी खारकीव में स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि शव को वापस लाया जा सके.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड