देश

Rape Case On Indian-Origin Man: 13 कोरियाई महिलाओं के साथ भारतीय मूल के शख्स ने किया रेप, 47 अश्लील वीडियो बरामद

भारतीय समुदाय के बालेश धनखड़ पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन का लालच देकर पांच महिलाओं को नशीला पदार्थ देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है.

Rape Case On Indian-Origin Man: 13 कोरियाई महिलाओं के साथ भारतीय मूल के शख्स ने किया रेप, 47 अश्लील वीडियो बरामद
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

Rape With Korean Women: सिडनी में भारतीय समुदाय के एक प्रमुख सदस्य बालेश धनखड़ पर फर्जी नौकरी के विज्ञापन का लालच देकर पांच महिलाओं को नशीला पदार्थ देने और बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है. डेली मेल के अनुसार, धनखड़ ने कोरियाई महिलाओं में विशेष रुचि दिखाई और उन्हें कोरियाई से अंग्रेजी अनुवाद कार्य के लिए नौकरी देने का लालच दिया.

धनखड़ महिलाओं को लालच देकर सिडनी के हिल्टन होटल बार में, अपने साथ ले जाता था, उनके पेय में रोहिप्नोल या नींद की दवा मिलाता और उनके साथ बलात्कार करता था. उसने अपने मोबाइल फोन या ईबे पर मिले एक छिपे हुए कैमरे के साथ अलार्म घड़ी का उपयोग करते हुए रेप का वीडियो भी बनाया. UP Shocker: आईफोन खरीदने के लिए शख्स ने रची अपने ही अपहरण की साजिश

बालेश धनखड़ पर जनवरी से अक्टूबर 2018 के बीच कथित रूप से किए गए बलात्कार के 13 मामलों, बिना सहमति के 17 अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग, अपराध करने के लिए नशीले पदार्थों के उपयोग के 6 मामलों और अभद्रता के साथ हमला करने का मुकदमा चल रहा है.

पुलिस ने धनखड़ के लैपटॉप से कोरियाई महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाने के 47 वीडियो बरामद किए. कई वीडियो में महिलाएं बेहोश नजर आई. कुछ वीडियो में सहमति से सेक्स हुआ था, लेकिन महिलाओं को पता नहीं था कि हिडेन कैमरे से उनका वीडियो बनाया जा रहा है. मामले में फिलहाल सुनवाई चल रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).