Video: मामूली विवाद में गंवाई जान, भारतीय मूल के व्यक्ति को पत्नी के सामने मारी गोली,अमेरिका के इंडियाना की घटना का वीडियो वायरल

अमेरिका के इंडियाना में एक घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी को लेकर एक भारतीय मूल की व्यक्ति पर गोली चला दी. जिसमें उसकी मौत हो गई.

Credit - ( Twitter -X )

अमेरिका के इंडियाना में एक घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी को लेकर एक भारतीय मूल की व्यक्ति पर गोली चला दी. जिसमें उसकी मौत हो गई. पुलिस की जानकारी के अनुसार नवविवाहित गेविन दासौर अपनी पत्नी के साथ घर जा रहे थे.

उसी दौरान इंडियाना शहर में एक चौक पर उनका एक वाहनचालक के साथ विवाद हो गया और वे बाहर निकले, हालांकि उनके हाथ में भी गन दिखाई दे रही है. वो वाहनचालक की कार के पास जाकर उसके कांच पर मुक्का मारते है और अंदर से वाहनचालक ने गेविन पर फायरिंग कर दी. बताया जा रहा है गेविन उत्तरप्रदेश के आगरा के रहनेवाले थे. ये भी पढ़े :Singer Ayres Sasaki Dies: ब्राजील के मशहूर सिंगर आयरेस सासाकी का लाइव परफॉर्मेंस के दौरान स्टेज पर मौत; फैंस सदमे में, उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल

देखें वीडियो :

इस फायरिंग में उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है की उनकी शादी को अभी केवल दो हफ्ते ही हुए थे. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @ManyFaces_Death नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. जिसको अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है.

इस हत्या का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते है की गेविन अपनी कार से बाहर निकलते है और गुस्से में दुसरे वाहनचालक पर भड़कते है. इसी दौरान दुसरे ने उनपर गोली चला दी. घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई.

इस मामलें में पुलिस का कहना है की आरोपी ने आत्मरक्षा में कार्रवाई की होगी. इसके बाद पुलिस के प्रवक्ता का कहना है की ,' आगे की जांच के बाद और मैरियन काउंटी अभियोजक के कार्यालय से परामर्श के बाद, उस व्यक्ति को रिहा कर दिया गया.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India–US Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच हुआ ट्रेड डील, जानें कौन-कौन से सामान हो सकते हैं सस्ते? यहां देखें लिस्ट

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Scorecard: बुलावायो में हेनिल पटेल की आंधी में उड़े यूएसए के बल्लेबाज, टीम इंडिया को जीत के लिए मिला 108 रनों का टारगेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

USA U19 vs IND U19, ICC Under 19 World Cup 2026 1st Match Winner Prediction: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\