Indian Driver Win Bumper Lottery: दुबई में भारतीय ड्राइवर की खुली किस्मत, बंपर लॉटरी में जीते 35 करोड़ रुपये

लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, अजय ओगुला ने कहा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है."

Indian Driver Win Bumper Lottery in UAE:  एक भारतीय ड्राइवर अजय ओगुला ने संयुक्त अरब अमीरात के साप्ताहिक लॉटरी अमीरात ड्रा में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़ रुपये से अधिक) का भव्य पुरस्कार जीता है. ओगुला EASY6 ग्रांड पुरस्कार विजेता के रूप में उभरे और AED 15 मिलियन घर ले गए.

लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, अजय ओगुला ने कहा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है." ओगुला तेलंगाना के एक गांव की रहने वाले हैं. वह चार साल पहले संयुक्त अरब अमीरात आए थे. वह वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं और हर महीने Dh3,200, यानि 72,185.08 रुपये कमाते हैं.

लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, ओगुला ने कहा कि वह जीती हुई राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखेंगे क्योंकि इससे कई लोगों को अपने गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.

अजय ने कहा "मुझे दुबई आए 4 साल हो चुके हैं. एक एमिरेट्स लकी ड्रॉ कंपनी है, जहां मैंने 2 टिकट खरीदे थे, जिन्हें हमें लकी ड्रॉ के नंबरों से मेल खाना था और छह नंबर मेरे टिकट से मेल खाते थे. मैंने एईडी 15 मिलियन जीते." उन्होंने कहा कि जब उसने जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने के बारे में बताया तो उसकी मां और भाई-बहनों को उस पर विश्वास ही नहीं हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

Mid-Air Crisis: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में भिड़े दोनों पायलट; 2 मिनट में 17,400 फीट नीचे आया विमान, हाईजैक अलर्ट के बीच सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड