Indian Driver Win Bumper Lottery: दुबई में भारतीय ड्राइवर की खुली किस्मत, बंपर लॉटरी में जीते 35 करोड़ रुपये
लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, अजय ओगुला ने कहा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है."
- Read in
- English
Indian Driver Win Bumper Lottery in UAE: एक भारतीय ड्राइवर अजय ओगुला ने संयुक्त अरब अमीरात के साप्ताहिक लॉटरी अमीरात ड्रा में 15 मिलियन दिरहम (33 करोड़ रुपये से अधिक) का भव्य पुरस्कार जीता है. ओगुला EASY6 ग्रांड पुरस्कार विजेता के रूप में उभरे और AED 15 मिलियन घर ले गए.
लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, अजय ओगुला ने कहा, "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने जैकपॉट मारा है." ओगुला तेलंगाना के एक गांव की रहने वाले हैं. वह चार साल पहले संयुक्त अरब अमीरात आए थे. वह वर्तमान में एक ज्वैलरी फर्म में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं और हर महीने Dh3,200, यानि 72,185.08 रुपये कमाते हैं.
An Indian driver Ajay Ogula has won the grand prize of 15 million dirhams (over INR 33 crore) in UAE's weekly lottery Emirates Draw.
Ogula emerged as the EASY6 Grand Prize winner and took home AED 15 million. pic.twitter.com/iQ7pSsmVjj
— IANS (@ians_india) December 24, 2022
लॉटरी पुरस्कार जीतने के बाद, ओगुला ने कहा कि वह जीती हुई राशि से अपना चैरिटी ट्रस्ट बनाना जारी रखेंगे क्योंकि इससे कई लोगों को अपने गृहनगर और पड़ोसी गांवों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी.
अजय ने कहा "मुझे दुबई आए 4 साल हो चुके हैं. एक एमिरेट्स लकी ड्रॉ कंपनी है, जहां मैंने 2 टिकट खरीदे थे, जिन्हें हमें लकी ड्रॉ के नंबरों से मेल खाना था और छह नंबर मेरे टिकट से मेल खाते थे. मैंने एईडी 15 मिलियन जीते." उन्होंने कहा कि जब उसने जैकपॉट जीतने और करोड़पति बनने के बारे में बताया तो उसकी मां और भाई-बहनों को उस पर विश्वास ही नहीं हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2022 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

