दक्षिण अफ्रीका में 5 साल से कम उम्र के बच्चे भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के शिकार, अस्पताल में भर्ती

दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण पांच साल से कम उम्र के बच्चों में अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि हो रही है. दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के परिणामस्वरूप कोविड के मामलों को दोगुना देखने को मिल रहे हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जोहान्सबर्ग, 4 दिसम्बर : दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण पांच साल से कम उम्र के बच्चों में अस्पताल में भर्ती होने की संख्या में वृद्धि हो रही है. दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के परिणामस्वरूप कोविड के मामलों को दोगुना देखने को मिल रहे हैं. स्थानीय मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्री जो फाहला के हवाले से कहा, "यह भी सामने आया है कि चौथी लहर में पांच साल से कम उम्र के बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने के मामले बढ़े हैं."

देश के राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) के अनुसार, पिछले सात दिनों में मामलों में भारी वृद्धि हुई है. एनआईसीडी में सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ वसीला जसत के हवाले से कहा गया, "इस लहर में एक नया चलन पांच साल से कम उम्र के बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने में वृद्धि है." रिपोर्ट में कहा गया है कि एनआईसीडी ने यह भी कहा कि दो साल से कम उम्र के बच्चे तशवाने में कुल अस्पताल में भर्ती होने का लगभग 10 प्रतिशत हिस्सा है. यह भी पढ़ें : Cyclone Jawad Update: धीमी पड़ी चक्रवाती तूफान जवाद की चाल, मौसम विभाग ने की राहतभरी भविष्यवाणी, सेना-नौसेना अलर्ट पर

जसत ने कहा, "बच्चे का बीमार होना चिंता का कारण है. दो साल से कम उम्र के बच्चे ओमिक्रॉन से संबंधित अस्पताल में भर्ती होने का 10 प्रतिशत हिस्सा बने हैं." जसत ने कहा कि संक्रमण की वर्तमान चौथी लहर में प्रवेश करने वाले देश के शुरूआती चरणों की तुलना में अधिक बच्चों को भर्ती कराया जा रहा है, हालांकि तीसरी लहर के दौरान भी इसी तरह की प्रवृत्ति हुई थी.उन्होंने कहा कि अस्पताल में दाखिले राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे हैं. गौतेंग अस्पतालों में 1,351 मरीज हैं. फाहला के हवाले से कहा गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य बेड ऑक्यूपेंसी 1.9 फीसदी है और आईसीयू के लिए यह 4.2 फीसदी है.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें