कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा

विवादास्पद अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए के निरस्तीकरण की पहली वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक नए राजनीतिक मानचित्र का मंगलवार को अनावरण किया, जिसमें जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया है. खान ने इस नए राजनीतिक मानचित्र को संयुक्त राष्ट्र में भी पेश करने का फैसला किया है. इमरान खान की कैबिनेट ने नए नक्शे को मंजूरी दी, जिसमें पूरा जम्मू एवं कश्मीर पाकिस्तान में शामिल दिखाया गया है. नक्शा जम्मू एवं कश्मीर को भारत द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए विवादित क्षेत्र के रूप में दिखाता है. अब पाकिस्तान यह नक्शा संयुक्त राष्ट्र के सामने पेश करने की तैयारी में है.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

इमरान खान ने संघीय कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, यह पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ऐतिहासिक दिन है. खान ने कहा कि पाकिस्तान ने एक राजनीतिक मानचित्र पेश किया है, जो पूरे कश्मीर क्षेत्र को दर्शाता है, जिसमें भारत की ओर से अवैध रूप से अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर शामिल है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खान ने कहा, आज एक ऐतिहासिक दिन है. हमने पाकिस्तान का एक नया राजनीतिक मानचित्र लॉन्च किया है, जो पूरे देश के साथ-साथ कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार है. यह भी पढ़ें:- PIA: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फर्जी डिग्री, गबन मामले में 63 कर्मचारियों को किया बर्खास्त.

उन्होंने यह भी कहा कि नया नक्शा देश के सभी राजनीतिक दलों द्वारा समर्थित है. प्रधानमंत्री ने कहा, यह नक्शा पिछले साल पांच अगस्त को भारत सरकार के अवैध कृत्य का भी विरोध करता है. खान ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के लिए प्रयास करना जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि विवाद सैन्य के बजाए केवल राजनीतिक माध्यम से हल किया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz 3rd T20 Match Preview: तीसरे मुकाबले में पेशावर जाल्मी और रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट