विदेश

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ...लेकिन पहले मांगनी पड़ेगी माफी

राजनीतिक दलों को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 60 सीटों में से सीटें निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार पर आवंटित की जाएंगी.

इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ...लेकिन पहले मांगनी पड़ेगी माफी
इमरान खान (Photo Credits: Instagram)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान की पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है. बताना चाहते है कि पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली के निर्वाचित 28 निर्दलीय उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग को पीटीआई से जुड़ने की सूचना दी. जिससे अब इमरान खान की पार्टी महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों में अधिक सीटों पर दावा कर सकती हैं. चुनाव आयोग ने पहले कहा था कि निर्दलीय के तौर पर निर्वाचित उम्मीदवार नौ अगस्त तक अपनी पसंद की पार्टी में शामिल हो सकते हैं या निर्दलीय बने रहने का विकल्प चुन सकते हैं.

राजनीतिक दलों को महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित 60 सीटों में से सीटें निर्वाचित सदस्यों की संख्या के आधार पर आवंटित की जाएंगी.

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार चूंकि चुनाव आयोग ने 849 निर्वाचन क्षेत्रों में से 815 में आम लोगों एवं विजेताओं को आधिकारिक रुप से अधिसूचित किया है और अधिसूचनाएं जारी की हैं, अब पार्टियों से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई है. 28 निर्दलीयों के जुड़ने से खान की पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है. खान अगले हफ्ते पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं.

माफी मांगेंगे इमरान!

वही दूसरी ओर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले PTI पार्टी के चेयरमैन इमरान खान को लिखित में माफी मांगनी पड़ेगी. पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) ने भड़काऊ भाषण देने और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में इमरान खान से लिखित में माफी मांगने को कहा है.

ज्ञात हो कि पाकिस्तान चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान सहित चार नेताओं को भड़काऊ भाषण देने के मामले में चेतावनी देकर बरी कर दिया. आयोग ने चुनाव प्रचार के दौरान इमरान खान, मौलाना फजलूर रहमान, सरदार सादिक और परवेज खटक को भड़काऊ भाषण देने के मामले में नोटिस जारी किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).