दिक्कत में इमरान: जेयूआई-एफ ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, लाहौर-कराची और इस्लामाबाद में प्रदर्शन की घोषणा

यह घोषणा जेयूआई-एफ महासचिव द्वारा पिछले महीने की गई घोषणा के अनुरूप है. 30 जनवरी को एक प्रेस वार्ता में मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी सरकार के खिलाफ अपने अभियान को फिर से शुरू करेगी.

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल(जेयूआई-एफ) प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान नीत सरकार के खिलाफ आने वाले दिनों में लाहौर, कराची और इस्लामाबाद में प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है. द न्यूज इंटरनेशनल की रपट के अनुसार, रहमान ने रविवार को सहयोगी पार्टियों के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की. फजल ने कहा कि जेयूआई-एफ और उसके सहयोगी 23 फरवरी को कराची में, एक मार्च को इस्लामाबाद में और 19 मार्च को लाहौर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह घोषणा जेयूआई-एफ महासचिव द्वारा पिछले महीने की गई घोषणा के अनुरूप है. 30 जनवरी को एक प्रेस वार्ता में मौलाना अब्दुल गफूर हैदरी ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी सरकार के खिलाफ अपने अभियान को फिर से शुरू करेगी.

बीते वर्ष जेयूआई-एफ और अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा बुलाए गए विफल 'आजादी मार्च' के बाद इस अभियान की नींव रखी गई. मार्च में इमरान सरकार से इस्तीफे की मांग की गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स