विदेश

Imran Khan Arrest: पीएम शहबाज शरीफ के घर पर हमला, इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में PTI समर्थकों ने फेंके पेट्रोल बम

पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से PTI समर्थक सड़क पर उतर आये हैं. शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में ही खबर है. PTI समर्थकों ने पीएम शहबाज शरीफ के घर पर हमला बोल दिया हैं

Imran Khan Arrest: पीएम शहबाज शरीफ के घर पर हमला, इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में PTI समर्थकों ने फेंके पेट्रोल बम
Imran Khan (Photo Credit : Twitter)

Imran Khan Arrest: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) के  समर्थक सड़कों पर उतर आये हैं. शहबाज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसके चलते पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है. इमरान खान की गिरफ्तारी के विरोध में ही PTI समर्थकों ने पीएम शहबाज शरीफ के घर पर हमला बोला हैं. PTI समर्थक ने शहबाज शरीफ के घर पर हमला बोलने के साथ ही पेट्रोल बम फेंके हैं. जिसमें उनकी कई गाडियों को नुकसान पहुंचा है.

बता दें कि पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार करने के बाद  बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राजधानी इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें 8 के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. यह भी पढ़े: Imran Khan Guilty in Toshakhana Case: इमरान खान को एक और बड़ा झटका, तोशाखाना मामले में दोषी करार

Tweet:

बता दें कि इमरान को मंगलवार को देश के अर्धसैनिक बलों ने राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के आदेश पर उस समय गिरफ्तार कर लिया था, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).