विदेश

पाई-पाई को के लिए मोहताज पाकिस्तान आईएमएफ ने दिया झटका, चीन की भी बढ़ सकती है परेशानी

मीडिया रपटों के अनुसार बातचीत अंतिम दौर में प्रवेश कर चुकी है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज देने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं.

पाई-पाई को के लिए मोहताज पाकिस्तान आईएमएफ ने  दिया झटका, चीन की भी बढ़ सकती है परेशानी
(Photo Credit-PTI)

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पाकिस्तान द्वारा चीन के साथ किए गए वित्तीय समझौते की जानकारी मांगे जाने की खबरें हैं. नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने वित्तीय मदद के लिए चीन के साथ यह समझौता किया है. आईएमएफ का एक मिशन पाकिस्तान में है और अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहा है. ताकि पाकिस्तान का भुगतान संतुलन बनाए रखने में मदद के लिए एक अलग तरह के कोष का प्रबंध किया जा सके. मीडिया रपटों के अनुसार बातचीत अंतिम दौर में प्रवेश कर चुकी है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज देने के लिए कुछ कड़ी शर्तें रखी हैं.

यह राहत पैकेज पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को फिर से रास्ते पर लाने के लिए अनिवार्य है. इनमें 150 अरब रुपये के और कर लगाने, रुपये का अवमूल्यन करने और कड़ी मौद्रिक नीति अपनाने जैसी शर्तें शामिल हैं. आईएमएफ ने पाकिस्तान के चीन के साथ वित्तीय सहयोग समझौते की भी पूरी जानकारी मांगी है.

यह भी पढ़े: इमरान खान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिखाए तीखे तेवर, कहा- पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाने के बजाय अपना मूल्यांकन करें

आईएमएफ के मिशन का नेतृत्व हेराल्ड फिंगर कर रहे हैं. आईएमएफ का प्रतिनिधिमंडल सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा है ताकि सुधार पर उनके दृष्टिकोण को समझ सके. डॉन अखबार ने अपनी रपट में कहा कि हालांकि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि दोनों पक्ष किसी समझौते के करीब हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2018 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).