कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को IMF ने दी बड़ी राहत, कड़ी शर्तों के साथ मिला 6 अरब डॉलर का कर्ज

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कड़ी शर्तों के साथ तीन साल के लिए छह अरब डॉलर का ऋण मुहैया कराए जाने को मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान इस समय भुगतान संतुलन के संकट से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था को फिर से ‘ वृद्धि की ठोस राह ’ पर लाने के लिए दिए उसे मदद की जरूरत है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (File Photo: IANS)

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने कड़ी शर्तों के साथ तीन साल के लिए छह अरब डॉलर (USD 6 Billion) का ऋण  (Loan) मुहैया कराए जाने को मंजूरी दे दी है. पाकिस्तान इस समय भुगतान संतुलन के संकट से गुजर रहा है और अर्थव्यवस्था (Economy) को फिर से ‘वृद्धि की ठोस राह’ पर लाने के लिए दिए उसे मदद की जरूरत है. पूर्व क्रिकेटर इमरान खान (Imran Khan) के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने के बाद उसने अगस्त 2018 में आईएमएफ से इस राहत पैकेज की मांग की थी.

आईएमएफ के प्रवक्ता गैरी राइस ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘आईएमएफ के कार्यकारी निदेशक मंडल ने आज (बृहस्पतिवार को) पाकिस्तान की आर्थिक योजना की मदद के लिए तीन साल की अवधि वाले छह अरब डॉलर के ऋण को मंजूरी दे दी. इसका मकसद पाकिस्तान को फिर से सतत वृद्धि के रास्ते पर लाना और जीवन स्तर मानकों को बेहतर बनाना है.’’ यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर, विश्व बैंक ने मंजूर किया 72.2 करोड़ डॉलर का कर्ज

इस छह अरब डॉलर के ऋण में तत्काल दी जाने वाली एक अरब डॉलर की वित्तीय मदद शामिल है जो पाकिस्तान को उसके भुगतान संकट से निपटने में सहायता करेगी. बाकी की राशि को कार्यक्रम की योजना के अनुसार समय-समय पर दिया जाएगा. यह चार त्रैमासिक और चार छमाही समीक्षाओं के आधार पर जारी की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\