विदेश

लीबिया के सिर्ते में आईएस का शीर्ष सरगना गिरफ्तार

लीबिया के सुरक्षा बलों ने सिर्ते शहर में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक सरगना को गिरफ्तार किया है. सिर्ते सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि खलीफा बर्क को विशेष सुरक्षा बलों ने उसके घर से गिरफ्तार किया.

लीबिया के सिर्ते में आईएस का शीर्ष सरगना गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो (File Photo)

लीबिया (Libya) के सुरक्षा बलों ने सिर्ते शहर (Sirte) में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक सरगना को गिरफ्तार किया है. सिर्ते सुरक्षा विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि खलीफा बर्क को विशेष सुरक्षा बलों ने उसके घर से गिरफ्तार किया.

अधिकारी ने गुरुवार को की गई गिरफ्तारी के बारे में कहा, "यह अभियान मध्य सिर्ते में बर्क की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद किया गया.

यह भी पढ़ें- सीरिया: आईएस के हमले में अमेरिका समर्थित 47 सैनिक मारे गए

बता दें कि खलीफा बर्क सिर्ते में आईएस के संस्थापकों में से एक है."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).