वायरल

सोते हुए पति का पत्नी ने काटा पेनिस, जानिए क्या है पूरा मामला

25 साल पहले जॉन बॉबित पर उनकी पत्नी ने बहुत ही खतरनाक अटैक किया था. जॉन जब सो रहे थे तब उनकी पत्नी लॉरेना ने सब्जी काटने वाले 12 इंच के चाकू से उनकी पेनिस काट दी थी. साल 1993 की इस घटना ने लोगों को चौंका दिया था...

सोते हुए पति का पत्नी ने काटा पेनिस, जानिए क्या है पूरा मामला
लॉरेना बॉबित, (Photo Credit : Getty Images)

25 साल पहले जॉन बॉबित (John Bobbitt) पर उनकी पत्नी ने बहुत ही खतरनाक अटैक किया था. जॉन जब सो रहे थे तब उनकी पत्नी लॉरेना (Lorrena) ने सब्जी काटने वाले 12 इंच के चाकू से उनकी पेनिस काट दी थी. साल 1993 की इस घटना ने लोगों को चौंका दिया था. यह खबर न्यूज चैनल्स और अखबारों की हेडलाइंस बन गई थी. इस मामले पर 2 घंटे का स्पेशल शो भी किया गया जिसमें जॉन ने बात की.

लॉरेना ने जॉन की पेनिस  इसलिए काट दी थी क्योंकि जॉन ने मनासास (Manassas), वर्जिनिया (Virginia) में उसके घर पर उसका रेप किया था. लेकिन जॉन इस बात को मानने से इनकार का रहे हैं और उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. लेकिन सेपरेट ट्रायल में जॉन को लॉरेना के रेप में गिल्टी पाया गया.

जॉन बॉबित और लॉरेना बॉबित, (Photo Credit : Getty Images)

यह भी पढ़ें: बुर्का पहनकर लेडीज टॉयलेट इस्तेमाल करने को मजबूर था ये शख्स, डॉक्टरों ने बनाई दूसरी पेनिस

शो में जॉन ने बताया कि डॉक्टर्स को उनकी पेनिस जोड़ने में 9 घंटे लगे. उनका कहना है अब उनकी पेनिस काम करती है और उनकी एक गर्ल फ्रेंड भी है जो उनसे बहुत प्यार करती है. शो के दौरान जॉन ने बताया लॉरेना ने जब उनकी पेनिस काटी उसे लगा जैसे उसकी जिंदगी खत्म हो जाएगी.

जॉन बॉबित और लॉरेना बॉबित, (Photo Credit : Getty Images)

इस क्राइम के लिए लॉरेना को गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके पागलपन की वजह  से उसे गिल्टी नहीं पाया गया. लॉरेना को 45 दिन तक मेंटल अलाइलम में रखा गया वहां से निकलने के बाद लॉरेना डोमेस्टिक वाइलेंस के विरोध में एक संस्था चलाती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).