विदेश

Canada Accident: कनाडा के टोरंटो में भीषण सड़क हादसा, कार में लगी आग, 4 भारतीयों की मौत, एक महिला की बची जान

कनाडा के टोरंटो में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक टेस्ला कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. सभी मृतक भारतीय थे.

Canada Accident: कनाडा के टोरंटो में भीषण सड़क हादसा, कार में लगी आग, 4 भारतीयों की मौत, एक महिला की बची जान
(Photo Credits ANI)

Canada Accident: कनाडा के टोरंटो में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जिसमें एक टेस्ला कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. कार में आग लगने के कारण इनकी मौत हुई है. जबकि एक महिला को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. सभी मृतक भारतीय थे. बताया जा रहा है की ये हादसा आधी रात को टोरंटो के पास हुआ है.

तेज रफ़्तार टेस्ला कार डिवाइडर से टकरा गई. दो मृतकों की पहचान हुई है. दोनों गुजरात के रहनेवाले थे. इनमें 30 साल की कीता गोहाल और 26 साल की नील गोहाल शामिल है. जानकारी के मुताबिक़ कार की बैटरी में आग लग गई थी. जिसके कारण कार में भी आग लग लगी. लोगों ने इन्हें बचाने की काफी कोशिशे की, लेकिन इन लोगों को बचाया नहीं जा सका. ये भी पढ़े:कनाडा में राजनीतिक भूचाल! भारत को आंख दिखाने वाले जस्टिन ट्रूडो से इस्तीफे की मांग, 28 अक्टूबर है डेडलाइन

मृतकों में से दो को अभी हाल ही में कनाडा की नागरिकता मिली थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मदद कार्य शुरू किया और घायल महिला को हॉस्पिटल भेजा गया. पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर ये जानकारी दी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).