विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले सांसद की प्रशंसा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पत्रकार से साथ मारपीट करने वाले अमेरिकी सांसद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले सांसद की प्रशंसा की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo by Gage Skidmore, Flickr)

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पत्रकार से साथ मारपीट करने वाले अमेरिकी सांसद की बृहस्पतिवार को प्रशंसा की. सांसद ग्रेग गियानफोर्ट को खराब आचरण के लिए छह महीने की जेल की सजा हुई थी हालांकि सजा को तत्काल लागू नहीं किया जा रहा है. उन्हें 40 घंटे की सामुदायिक सेवा करने और 385 डॉलर का जुर्माना देने के लिए कहा गया था.

ट्रंप की मोंटाना में एक रैली में यह टिप्पणी तब सामने आई जब पत्रकार जमाल खशोगी की गुमशुदगी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश देखा जा रहा है. रैली में ट्रंप ने लोगों से गियानफोर्ट के लिए वोट देने की अपील करते हुए उन्हें ‘‘मोंटाना का अद्भुत नेता’’ और ‘‘कांग्रेस में सबसे सम्मानित व्यक्ति’’ बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2018 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).