वायरल

इस देश में अपनी पत्नियों को जान बुझकर बदसूरत कर देते हैं पति, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

हर पति चाहता है कि उसकी पत्नी दुनिया की सभी महिलाओं से ज्यादा खूबसूरत दिखे. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई पति जानबूझकर अपनी पत्नी को बदसूरत कर देता है. जी हां इस दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पति अपनी पत्नियों को जानबूझकर बदसूरत बनने पर मजबूर करते हैं...

इस देश में अपनी पत्नियों को जान बुझकर बदसूरत कर देते हैं पति, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
यहां चेहरे पर बनाए जाते हैं टैटू, (Photo Credit: Twitter)

हर पति चाहता है की उसकी पत्नी दुनिया की सभी महिलाओं से ज्यादा खूबसूरत दिखे. लेकिन क्या आपने कभी सुना है की कोई पति जानबूझकर अपनी पत्नी को बदसूरत कर देता है. जी हां इस दुनिया में एक ऐसा देश है जहां पति अपनी पत्नियों को जानबूझकर बदसूरत कर देते हैं. आइए आपको बताते हैं उस देश के बारे में. म्यांमार (Myanmar/Burma) एक ऐसा देश है जहां पति अपनी पत्नियों के साथ बुरा बर्ताव करते हैं. यहां मर्द अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाने के ऐसी हरकत करते हैं जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. अपनी पत्नियों को बदसूरत बनाने के लिए पति उनके पूरे चेहरे पर टैटू बनवाते हैं. इस टैटू को बनवाने में महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है. इस दौरान कई महिलाएं संक्रमण का शिकार हो जाती हैं. टैटू की वजह से चेहरे से खून भी आने लगता है. लेकिन पतियों को अपनी पत्नियों पर थोड़ा भी तरह नहीं आता.

यह भी पढ़ें : अजब देश की गजब परंपरा, यहां हर साल होती है इंसान के लिंग की पूजा

ऐसा क्रूर व्यवहार करने के पीछे बहुत पुरानी कहानी है. एक वक्त था जब म्यांनमार में राजाओं का राज चलता था. राजा सुंदर औरतों को अपना गुलाम बना लिया करते थे. अपनी पत्नियों को राजाओं की गुलामी से बचाने के लिए पति उनके चेहरों को बिगाड़ देते थे. ताकि कोई भी राजा उन्हें पसंद न कर सके.

मागन, चिन और मून जनजाति के लोग प्राचीन काल से अपने चेहरे पर टैटू बनवाते आए हैं. हर औरत को टैटू बनवाना जरुरी है. म्यांमार से राजाओं का शासन तो खत्म गया है. लेकिन ये टैटू बनवाने का चलन अब यहां का फैशन बन चुका है. यहां की औरतें अपनी मर्जी से चेहरे पर टैटू बनवाती हैं. यहां की मिलिट्री ने इस पर पूरी तरीके से रोक लगा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).