हाफिज सईद को काबू करने में भारी दबाव काम आया: डोनाल्ड ट्रंप

पाकिस्तान की सरकार द्वारा आतंकवादी हाफिज सईद को गिरफ्तार किए जाने का श्रेय लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इस मामले में पिछले दो साल से बनाया गया भारी दबाव काम आया. हालांकि इस्लामाबाद की इस कार्रवाई पर भारत की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिकिया नहीं आई है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Photo Credit- Getty)

नई दिल्ली. पाकिस्तान की सरकार द्वारा आतंकवादी हाफिज सईद को गिरफ्तार किए जाने का श्रेय लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इस मामले में पिछले दो साल से बनाया गया भारी दबाव काम आया. हालांकि इस्लामाबाद की इस कार्रवाई पर भारत की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिकिया नहीं आई है. सईद को मुंबई आतंकी हमले का 'तथाकथित मास्टमाइंड' बताते हुए ट्रंप ने कहा कि दस साल की तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर रोक बरकरार रखने का फैसला आने से पहले ही हाफिज सईद को गिरफ्तार किया गया.

हाफिज सईद की गिरफ्तारी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ट्रंप से मुलाकात से पहले पाकिस्तान द्वारा अमेरिका से संबंध बेहतर करने की कोशिश से भी जोड़ कर देखा जा रहा है. यह भी पढ़े-मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार, इमरान खान के US दौरे से पहले हुई कार्रवाई

पाकिस्तान तालिबान को बातचीत की मेज पर लाकर अफगानिस्तान में शांति बहाली का समाधान तलाशने की दिशा में अमेरिका, रूस और चीन के साथ पाकिस्तान भी शामिल हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स