एजेंसी न्यूज

ईरान में भीषण गर्मी का कहर, सरकारी कार्यालयों, बैंकों को बंद की आई नौबत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी तेहरान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 डिग्री फारेनहाइट) से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस (लगभग 107 फारेनहाइट) तक रहा.

ईरान में भीषण गर्मी का कहर, सरकारी कार्यालयों, बैंकों को बंद की आई नौबत
Representational Image

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी तेहरान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस (98.6 डिग्री फारेनहाइट) से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस (लगभग 107 फारेनहाइट) तक रहा. सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ की खबर के अनुसार, अधिक तापमान के कारण लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा और ऊर्जा संरक्षण के लिए रविवार को देशभर में बैंक, कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे तथा केवल आपात और चिकित्सा सेवाएं ही जारी रहेंगी.

खबर के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण अधिकारियों ने शनिवार को कई प्रांतों में काम के घंटों में कटौती की. शुक्रवार से तेहरान में 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) से अधिक तापमान दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने लोगों को स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे तक घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार को बिजली की खपत 78,106 मेगावाट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).